फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं : डा. बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। फूंस वाली मस्जिद में स्थित नूरिया मदरसे में हरित प्राण ट्रस्ट द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। गोष्ठी में ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि पौधरोपण ग्लोबल वार्मिंग घटाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें निशुल्क ऑक्सीजन, दवाई, लकड़ी आदि मिलते हैं। इनकी देखभाल नवजात की तरह करनी चाहिए। फूंस वाली मस्जिद के इमाम मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि इस्लाम में पैगंबर साहब ने कहा है कि दरख्त काटना गलत है। इस्लाम में अंजीर रेहान और अनार के पेड़ों का जिक्र किया गया है। सभा को संस्था के सचिव डॉ. अनुराग मित्तल, मुकेश चौधरी, आशीष दांगी, मुस्तकीम आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी में अक्षित, राजेंद्र, महेंद्र गोयल, सुभाष जैन, अंकुश आदि का सहयेाग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें