फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल में चमके स्कूली खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में जूनियर और सीनियर बालिका वर्ग की इंटर हाउस बास्केटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सीनियर और जूनियर वर्ग की ब्लू हाउस की टीम विजेता बनी। फाइनल मैच आज खेला जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंटर हाउस बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल ने किया। इसके बाद जूनियर बालिका वर्ग की पहला मैच ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। इसमें ब्लू ने 20-18 अंक से ग्रीन हाउस को दूसरे चरण में प्रवेश किया। विजेता टीम की शिवानी ने 16 और सोमालिया ने चार अंक प्राप्त किए। इसी वर्ग का दूसरा मैच रेड हाउस और येलो हाउस के बीच खेला गया। इसमें 14-2 अंक से रेड हाउस ने मैच जीता। विजेता टीम की रिया ने आठ और विरक्ति ने छह अंक अर्जित किए। सीनियर बालिका वर्ग की ब्लू हाउस ने येलो हाउस को 30-06 अंक से हराया। इसमें विजेता टीम की अंशिका ने 18 अंक प्राप्त किए। विशाखा और शिवानी ने चार-चार और स्वाति, जयश्री ने दो-दो अंक अर्जित किए। इस प्रतियोगिता के फाइनल और सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को खेले जाएंगे । इसमें पीटीआई राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, बबलेश, हिमांशु, अजय, रोहित, रवि, ममता, बबीता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें