फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लर्निग इवेलुएशन विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल मेें सोमवार को चाइल्ड लर्निग इवेलुएशन पर त्रिदिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। बाद में विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक शरण शर्मा, गौरव शर्मा और अभिषेक शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता तीन वर्ग में हुई। प्रतियोगिता में गणित, रिंजनिंग और सामान्य ज्ञान विषय शामिल किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि इन विषयों की बढ़ती हुई मांग को देखकर विद्यार्थियों को इन विषयों के लिए तैयार करना चाहिए, क्योंकि अनेक प्रतियोगी परीक्षाएं गणित, रिजंनिग तथा सामान्य ज्ञान पर आधारित होती है। उन्होंने कहा अभ्यर्थी शारीरिक टेस्ट को पास कर लेते है, लेकिन लिखित परीक्षा में फेल हो जाते हैं। उन्होंने विजेता बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसमें शेखर, अभिषेक, अक्षय, अर्जुन, आशीष, साक्षी, स्वाति, पारुल आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें