फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का फर्जी वितरण अपलोड किया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज ने छात्रों का फर्जी वितरण अप लोड किया तो कार्रवाई
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के किसी फर्जी छात्र के प्रमाण पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अप लोड किए तो प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। सचिव ने डीआईओएस को अग्रसारण विद्यालय का निरीक्षण और वेबसाइट की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अप लोड किए जा रहे हैं। इसके लिए 10-10 बाहरी छात्रों के प्रवेश लेने वाले संस्थागत, समस्त व्यक्तिगत और पत्राचार व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं इस बार सभी कागजात सही प्रकार से जांच कराकर साइट पर डालना अब जरूरी कर दिया। आगरा और अलीगढ़ के प्रकरण को देखकर यह कदम उठाया है। जहां पर बिना प्रमाणपत्र के ही विवरण अप लोड कर दिए । इससे हजारों छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल परिषद ने रोक दिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीआईओएस को निर्देशित किया विवरण के साथ-साथ प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से अप लोड किए जाएंगे। अग्रसारण केंद्रों में पहुंचकर डीआईओएस निरीक्षण कर जांच करेंगे ताकि फर्जी छात्रों का दस्तावेज और विवरण अप लोड तो नहीं किया। इसके अलावा वेबसाइट की भी जांच करेंगे। उन्होंने कहा यदि गलत छात्र का प्रमाण-पत्र अप लोड किए तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ ही डीआईओएस को भी उत्तरदायी माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें