दोघट/ दाहा (बागपत)। पुसार बस स्टैंड पर किसानों की बैठक हुई। इसमें कहा यदि 15 दिन में बकाया गन्ना भुगतान नहीं कराया तो किसान सड़कों पर उतरकर लड़ाई लगेंगे। बैठक में अध्यक्षता करते हुए नीरज सिंह नांगल ने कहा गन्ना मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ने का बकाया है। इससे मुद्दे पर सरकार और मिल मालिक गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा भुगतान नहीं होने से गन्ना किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही गई है। बेटियों की शादी नहीं हो रही है । संचालन मनोज पंवार ने किया। इसमें राम नरेश, सुरेंद्र, ऋषिपाल, अमीचंद, नरेंद्र, सुख पाल, हरबीर, माम चंद, जयपाल, बीर पाल, हरपाल, सत्यवीर सुदेशपाल आदि रहे।