फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसे में मारे गए लोगों को मोमबतियां जलाकर दी श्रद्वाजंलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय रोड पर रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खतौली के पास हुए रेल हादसे मेें मारे गए लोगों को मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
सभा में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह घटना दिल दहलाने वाली है। सैकड़ों लोगों की इसमें जान गयी है। इस हादसे की जांच होनी चाहिए। उन्होंने हादसे मेें मारे गए लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजे दिलाएं जाने की मांग की। इसमें निकेता, सुषमा, सुनीता, पिंकी, गार्गी, रेशमा, मुस्कान, बबीता, नीलम, पूनम, ज्योति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किड्जी प्ले स्कूल मेें आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रबंधक योगेश गुप्ता और ममता गुप्ता ने कहा कि हादसे की जांच होनी चाहिए। मृतकों को मुआवजा और घायलों को मदद मिलनी चाहिए। इस अवसर पर स्वाति, शिवानी, मानसी, शिखा, सोनम, अंजलि शामिल रहे। उधर, लार्ड महावीरा एकेडमी में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी और अभिषेक जैन सहित बच्चों ने रेल हादसे मेें मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सचिव अमित तोमर और बच्चों ने भी हादसे मेें मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें