दाहा (बागपत)। कुश्ती में तवेला गढ़ी के पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजयी पहलवानों का गांव लौटने पर अभिनंदन किया गया। प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर के मोरना में इनामी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तवेलागढ़ी के कपिल और हरियाणा के कृष्ण पहलवान के बीच 31 हजार रुपये इनाम की कुश्ती हुई। इसमें कपिल ने कुश्ती जीती। दूसरी कुश्ती तवेलागढ़ी के गौरव छिल्लर और दिल्ली हनुमान अखाड़े के पहलवान के बीच हुई। 21 हजार रुपये इनाम की यह कुश्ती बराबरी पर रही। दोनों पहलवानों का गांव लौटने पर स्वागत किया गया। प्रधान का कहना है कि खिलाड़ियों ने पूरे गांव का मान बढ़ाया।