बड़ौत। कोविड गाइड लाइन का अनुपालन नहीं करने पर पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी, बावली चुंगी, छपरौली रोड, अमीनगर सराय रोड पर कोतवाली पुलिस की टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया और 510 लोगों के चालान काटे। संवाद