जिले में 89 अतिसंवेदनशील व 34 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान जिले में 502 मतदान केंद्रों के 1405 बूथों पर होगा। जिले में 261 मतदान केंद्र सामान्य है, जबकि 117 केंद्र संवेदनशील, 89 अतिसंवेदनशील और 35 अतिसंवेदनशील प्लस चिह्नित किए गए है। चुनाव में अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस केंद्रों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।
जिले में 244 ग्राम प्रधान, 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 3322 ग्राम पंचायत और 20 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होगा। निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव के लिए जिले में 502 मतदान केंद्र बनाए है। जिले में सबसे अधिक 20 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बिनौली ब्लॉक में जबकि सबसे अधिक अतिसंवेदनशील प्लस नौ केंद्र छपरौली ब्लॉक में है। चुनाव में इन केंद्रों पर प्रशासन की विशेष निगरानी और सतर्कता रहेगी।
ब्लॉक सामान्य संवेदनशील अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस
बागपत 30 33 08 06
पिलाना 20 30 09 07
बड़ौत 76 25 20 01
छपरौली 41 08 18 09
बिनौली 54 20 26 07
खेकड़ा 40 01 08 05
कुल 261 117 89 35