फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंस गई पांच सौ शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लॉकडाउन के चलते नगर के विवाह मंडपों के मालिकों में मायूसी है। अब तक बड़ौत के 20 मंडपों में 300 शादियों की बुकिंग कैंसिल की गई है। बागपत, खेकड़ा और अन्य स्थानों पर भी दो सौ शादियां कैंसिल हो चुकी है। 24 मार्च से 3 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के चलते विवाह मंडप मालिक परेशान है। इस बार अप्रैल में शादी के अच्छे मुहूर्त थे। मगर, कोरोना प्रकोप के कारण बुक कराई गई शादी कैंसिल हो गई है। यहां तक तीन मई की बुकिंग कैंसिल करा रहें है क्योंकि शादी वाले घरों को लग रहा है कि शायद लॉकडाउन आगे न बढ़ जाए। 29 जून को अंतिम शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 25 नवंबर तक शादी-विवाह बंद रहेंगे। 25 नवंबर को देव उठानी इकादशी से पुन: विवाह मुहूर्त शुरू होंगे।
विज्ञापन

- बड़ौत विवाह मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष साधूराम जिंदल का कहना है कि कोरोना प्रकोप के कारण विवाह कार्यक्रम से जुडे़ हजारों लोग जैसे वेटर, हलवाई, बैंड व घोड़ी वाले बेरोजगार हो गए है। उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई।
- एसोसिएशन के महामंत्री वरदान जैन का कहना है कि एक ओर उनके यहां बुक कराई गई शादियां कैंसिल हो चुकी है, वहीं उनके यहां कर्मचारियों का खर्चा व बिजली के बिल यथावत है। इसे लेकर वे परेशान हाल है।
विज्ञापन

- मंडप मालिक विनोद जैन का कहना है कि लॉकडाउन के कारण सभी विवाह आयोजक भी परेशान है। वे यह निर्धारित नहीं कर पा रहें है कि कैंसिल कराई गई विवाह की तिथि मई में रखी जाए या और आगे बढ़ाई जाए।
- अतुल जैन का कहना है कि इस वर्ष अप्रैल में अच्छे विवाह मुहूर्त के बाद कोरोना वायरस के चलते सभी बुकिंग कैंसिल हो गई है। इसके कारण वे काफी परेशान है। उनके यहां 15 बुकिंग थी, जो सभी कैंसिल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें