खेकड़ा। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बागपत निवासी यह संक्रमित बंदी नया है। यह बंदी सात जून को गोकशी के मामले में जेल में आया था। नए बंदियों को पुराने बंदियों से अलग बैरक नंबर 23 में रखा जा रहा है। साथ ही नए बंदी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन भी कराया जा रहा है। इस नए बंदी को भी बैरक नंबर 23 में रखा गया था। इस बैरक में 50 बंदी और बंद है। अब इस बैरक के सभी बंदियों का भी टेस्ट कराया जाएगा। जेल के बाकी बंदियों से इस बैरक के बंदियों का कोई संपर्क नहीं रहा है। पूरी बैरक को सैनिटाइज कराया गया है।