फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: दस उपकेंद्रों के निर्माण के लिए 50 प्रतिशत बजट जारी

Sun, 12 Feb 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में दस उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए शासन स्तर से 50 प्रतिशत बजट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक उपकेंद्र के निर्माण के लिए 30 लाख 42 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। उपकेंद्रों का निर्माण होने पर ग्रामीणों को गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर नहीं हो पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में 15 उपस्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो गए हैं। जिस कारण वहां स्वास्थ्य कर्मी नहीं बैठते हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जर्जर उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए बजट का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। विभाग की ओर से एक केंद्र के निर्माण के लिए 30 लाख 42 हजार रुपये की मांग की गई थी। जिसके आधार पर शासन स्तर से दस उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए निर्माण के लिए 50 प्रतिशत बजट जारी कर दिया है।
बजट जारी होने पर विभाग की ओर से उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण भी शुरु करा दिया है। उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होने के बाद वहां स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया जाएगा। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बजट मिलने पर दस उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण शुरु कराया दिया है। अन्य बजट जारी होने पर शेष उपकेंद्रों का भी निर्माण शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें