फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया 48 हजार क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दो दिन से झमाझम बारिश हो रही है। इन दो दिनों में यमुना में हथिनीकुंड बैराज से लगभग 48 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। यमुना खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। हालांकि अभी जिले में बाढ़ का खतरा नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन ने चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को हुई बरसात के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया। सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 5080 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इससे यमुना का स्तर 210 मीटर पहुंच गया था। मंगलवार को बैराज से यमुना में 42 हजार 835 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी आने पर यमुना का जलस्तर 210.35 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता व नोडल अधिकारी उत्कर्ष भारद्वाज का कहना है कि जिले में अभी बाढ़ की खतरा नहीं है। बाढ़ नियंत्रण की सभी तैयारी पूरी है। बाढ़ नियंत्रण चौकियां पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है। कंट्रोल रुप 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें