-जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण, अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
फोटो - 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर सोमवार तक यूपी बोर्ड की 48 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान 142 परीक्षक अनुपस्थित मिले।
जिले के श्री यमुना इंटर कॉलेज में सोमवार तक 20 हजार और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 28 हजार 600 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। सोमवार को दोनों केंद्रों पर 142 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इनमें यमुना इंटर कॉलेज में 81 और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 61 परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों पर अनुपस्थित मिले परीक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
मूल्यांकन कार्य में लारपरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले परीक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। -धर्मेंद कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक