बड़ौत (बागपत)। रालोद कार्यकर्ताओं की दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में रविवार को केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के गांव शक्ति सम्मेलन के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना की अध्यक्षता में रालोद की बैठक में केएचआर इंटर कॉलेज में रालोद के गांव शक्ति सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा सम्मेलन जयंत चौधरी का कद बढ़ाने का काम करेगा। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इसमें रालोद के प्रदेश संगठन मंत्री राज कुमार सांगवान, छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान, सतीश चौधरी, धीरज उज्ज्वल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. अजय तोमर, राम कुमार चेयरमैन, विकास प्रधान, सुरेश मलिक, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, जितेंद्र, हरेंद्र मुखिया, सौरभ तोमर, भूरा आदि मौजूद रहे।