बिनौली (बागपत)।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए बिनौली में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने बाजार बंद कराकर शोक संवेदना व्यक्त की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर केंद्र सरकार से आतंकवाद का खात्मा करने की मांग की। इसमें अरुण धामा, प्रशांत धामा, नीरज नैन, कृष्ण, सुदेश वर्मा, योगेश जैन, मुनीफ कुरैशी, दीपक, संजीव जांगिड़ आदि रहे। दूसरी तरफ सिरसली गांव में प्रभा कश्यप, कु. राधा, बेबी, सुनीता, विमलेश, मुकेश, सरिता, ज्योति आदि महिलाओं ने शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।