फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुमनियां के लिए जौहड़ी तैयार, अब कलाकारों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के जीवन संघर्ष पर बन रही फिल्म वुमनियां के लिए जौहड़ी गांव में तैयारियां तेज हो गई है। फिल्म का सेट बनाया जा रहा है। ग्रामीण एकजुट होकर सेट तैयार कराने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि उनके गांव पर फिल्म बन रही है।
विज्ञापन

बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जौहड़ी गांव में किसान बारू सिंह के पुराने मकान को वुमनियां की शूटिंग के लिए चुना गया है। फिल्म निर्माण से जुड़ी टीम घर को शूटिंग के लिए तैयार कर रही है। दिनभर जौहड़ी के अलावा आसपास के गांव के लोग जुटते हैं और टीम के सामने जो समस्याएं आ रही है, उनका समाधान भी एकजुटता से किया जा रहा है। पूर्व प्रधान बबलू कुमार का कहना है कि पूरे गांव ही नहीं बल्कि बागपत के लिए यह बड़ी सौगात है। मुंबई से कलाकार आएंगे तो उनका भी एकजुटता से स्वागत किया जाएगा। ग्रामीण विनोद तोमर का कहना है कि गांव की महिलाओं के जीवन संघर्ष और खेल के प्रति जुनून पर यह फिल्म बन रही है, बेहद खुशी की बात है। किसान सतेंद्र सिंह, चौधरी रणवीर सिंह, वीरेंद्र शर्मा और विनोद शर्मा ने भी खुशी जताई।

दस फरवरी से होगी शूटिंग
बागपत। गांव में फिल्म की शूटिंग 10 फरवरी से होने जा रही है। निर्देशक अनुराग कश्यप और तुषार हीरानंदानी के अलावा अभिनेत्रियां भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू पहले दिन ही लोकेशन पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें