फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज संगठन में घमासान बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य समाज संगठन में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में घमासान शुरू हो गया है। आर्य समाज मंदिर के प्रशासक डॉ. अमित खोखर ने बताया कि किसी भी आर्य समाज का प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ को है। जारी किए बयान में डॉ. अमित खोखर ने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ ही प्रशासक को हटा सकती है और नियुक्त कर सकती है, जो लोग इस तरह से प्रचार कर रहे है, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेरे प्रशासक होने के नाते अधिकार बनता है कि ऐसे लोगों पर तत्काल रोक लगाई जाए और राजनीतिक का अखाड़ा न बनाएं। दूसरी ओर बावली चुंगी सहारनपुर रोड पर आर्य उपेंद्र हितैषी प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय आर्य निमत्री सभा के आवास पर बागपत के छपरौली, बड़ौत व बिनौली ब्लाक की बैठक हुई, इसमेें आचार्य महाविद्यालय चिंतोडा घाज, गुरूकुल मुजफ्फरनगर में हुई प्रांतीय बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा की। आज की बैठक में आर्य निमत्री सभा के निर्माण कार्य को बढ़ाने के लिए प्रत्येक ब्लाक पर रूपरेखा तैयार की। इसकी अध्यक्षता उपेंद्र हितैषी ने की। संचालन कपिल विदीक ने किया। इसमें शौदान, हरेंद्र, वीरेंद्र, मुकेश, सुधीर, राहुल, विपिन, शिवानी, खुशी, काजल, रोबिन, सन्नी, विनोद शास्त्री, संदीप आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें