चकबंदी प्रक्रिया...........
फोटो संख्या 4
बड़ौत (बागपत)।
चकबंदी समस्याओं का समाधान न होने पर बामनौली के लोगों का तहसील पर आमरण अनशन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा।
तहसील परिसर में सोमवार को कमल पुत्र राम कुमार, सतेंद्र पुत्र परशुराम, गुलबीर पुत्र जीत सिंह, जीत सिंह, नीरज पुत्र कृष्ण, प्रकाशी, प्रमिला, कमला, नीटू निवासी बामनौली आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना था कि चकबंदी प्रक्रिया में काफी समस्याएं हो रही हैं, बार-बार शिकायत करने के बाद समस्याओं का उचित समाधान नहीं हुआ। वे अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अब उनकी उम्मीद समाप्त हो चुकी है, उनका कानून व्यवस्था से विश्वास उठ चुका है, हम तभी उठेंगे, जब हमारी समस्याओं का समाधान होगा। मंगलवार को पीड़ितों का आमरण अनशन जारी रहा। दो बार अधिकारियों ने अनशनकारियों से बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकाला। अनशन पर बैठे परिवार के लोगों के स्वास्थ्य मेें गिरावट आ रही है, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों में जिला प्रशासन के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।