फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चल रही 78 पाइप पेयजल योजना के खर्च का ब्योरा तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अमर उजाला में प्रकाशित हो रही पाइप पेयजल योजना की खबरों का असर हुआ है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने जिले में चल रही 78 पाइप पेयजल योजना में खर्च हुई धनराशि का रिकॉर्ड तलब किया है। सीडीओ ने डीपीआरओ को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

पाइप पेयजल योजना की दुर्दशा को अमर उजाला ने अभियान के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया है। कहीं भी लोगों को योजना के माध्यम से शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। पिछले 18-20 दिन के अभियान में लोगों ने जहां अभियान की सराहना की, वहीं अपनी परेशानी को भी बया किया है। पाइप पेयजल योजना से लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है, इसका अभी खुलासा हो चुका है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने अमर उजाला की खबर पर जल निगम से टंकी के निर्माण में आए खर्च का पूरा ब्योरा तलब किया है। डीपीआरओ आलोक शर्मा को इसके लिए आदेशित किया। सीडीओ ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी जल निगम के अधिशासी अभियंता के माध्यम से पाइप पेयजल योजना में खर्च हुई और खर्च की जा रही धनराशि के सभी अभिलेख उपलब्ध कराएंगे। योजना की स्वीकृति से लेकर समाप्ति तक का भी ब्योरा देंगे। जल्द कार्रवाई के लिए निर्देश दिए है। उसके बार आगे की कार्रवाई होगी

22 जनवरी को ढ़िकाना में करेंगे निरीक्षण
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि ढ़िकाना गांव में भी पाइप पेयजल योजना संचालित है। यहां पर 22 जनवरी को पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। इसके लिए बीडीओ, जल निगम के अधिकारी, ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें