फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर बिफरे छात्र, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को छात्रों ने बिजरौल रोड पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व बसंत बामनौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रियवत राणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही हैं। कई साल से क्षेत्र के हजारों किसान बकाया गन्ना भुगतान की मार झेल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बिजली के बिलों में वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। प्रदेश सरकार किसानों को न तो उनकी फसलों का उचित दाम दे रही है और न ही किसानों की अन्य समस्याओं का निस्तारण कर रही है। किसानों के बेटे शिक्षित होने के बावजूद इधर-उधर बेरोजगार घूम रहे हैं। इसके उपरांत उन्होंने बिजरौल रोड पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इसमें शुभम तोमर, रोहित, अजय, सौरभ, अनुज, चिराग, विनित, गौरव, प्रदीप तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें