बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल में बुधवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि कक्षा आठ से दस तक की प्रतियोगिता की थीम बच्चों के विकास में स्कूल की भूमिका, बच्चे के जीवन पर परिवार की भूमिका, आओ स्कूल चले अभियान को सफल बनाने, पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करना, जंक फूड से बच्चों को किस तरह दूर रख जाए आदि था। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेताओं को डायरेक्टर गौरव शर्मा ने ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें रिया, वंशिका, गरिमा, खुशी आदि रहे।