पिलाना (बागपत)। कस्बा पिलाना में 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी इसे सही कराने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। कस्बे के अलावा दौलतपुर, रोशनगढ़, रतनपुरी, सांकल पुट्ठी में भी यह ही समस्या है। हजारों लोगों पानी न मिलने से परेशानी झेल रहे हैं। हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है, इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला गया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह त्यागी, विनोद त्यागी, प्रभात, डॉ. आदेश, संजय त्यागी, सजीव, जगरोशन, पवन ने डीएम से शिकायत कर जल्द पानी की समस्या का समाधान कराने की मांग की।
तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, लगी आग
पिलाना। कस्बे में रखा 400 केवी का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया, इससे उसमें भीषण आग लग गई। इसके बाद बिजली सप्लाई ठप हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द फूंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है। लाइनमैन मुकेश ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तेल न होने के कारण फूंका है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी।