खेकड़ा (बागपत)।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खेकड़ा नगर क्षेत्र में मौन जुलूस निकाला। उन्होंने तहसील में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर संजलि हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने नगर में मौन जुलूस निकाला। इसके बाद जुलूस के रूप में कार्यकर्ता खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। बदमाश आए दिन लूट, डकैती, हत्या की घटनाओं को अंजाम देे रहे हैं। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आगरा में छात्रा संजलि की तेजाब डालकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी । उक्त घटना को पुलिस हल्के में ले रही है। उन्होंने घटना की सीबीआई सेे जांच कराने की मांग के साथ ही दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुधीर धामा एडवोकेट, राकेश, आशीष, मनोज, मोनू, आकाश, दीपक, राहुल, संदीप आदि मौजूद रहे।