फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व स्वछता पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी स्थित श्री सांई ग्लोबल एकेडमी में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बल दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्रा प्राची ने कहा कि बेटी और बेटे में कोई भेदभाव न कर उन्हें एक समान समझें, तभी समाज विकसित होगा। शिवम ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाना केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है। यह हमारा भी कर्तव्य है कि इस अभियान में जनसहभागिता करें तभी राष्ट्र तरक्की करेगा। युवा केंद्र के जिला समन्वयक ने शिवदेव शर्मा ने बताया कि युवा संसद का उद्देश्य भिन्न-भिन्न विषयों पर युवाओं के विचारों का आदान प्रदान करना है। राहुल पांडेय ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम प्रबंधक अन्नू मलिक, डॉ. राजेंद्र शर्मा पूर्वी, मनीष कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें