बड़ौत (बागपत)। नगर में स्कूलों और चर्चों में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभाएं भी आयोजित की गई।
क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने क्रिसमस के उपलक्ष्य मेें कॉलेज परिसर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सभी ने ढोल की थाप पर नृत्य किया और प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सिस्टर जिस्सी जोश, प्रबंधक सिस्टर रिनी जोज, सिस्टर अमला, वंदना, ज्योति, सिस्टर जुलेट, योगेश शर्मा, संजीव, भारती, शीतल, सोनू, दिलशाद आदि उपस्थित रहे। प्रभु यीशु के जन्म के विषय में पास्टर क्लाइमेट पोल ने बताया कि आज प्रभु यीशु संसार में आए, जिन्होंने लोगों का उद्धार करने के लिए संदेश दिया। इस मौके पर सांता क्लॉज बने ेबच्चों ने टाफियां बांटी। चर्च को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया। इसके आयोजन में सुशील, याकूब, निर्मल पोल, प्रदीप, अंकुर दास, निम्मी, उषा आदि का सहयोग रहा। वहीं सेंट थॉमस चर्च में अमित मसीह ने विशेष प्रार्थना कराई, इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।