अमीनगर सराय (बागपत)। लायंस क्लब, अग्रवाल मंडी टटीरी के रक्तदान शिविर में कस्बे के समाजसेवी ईश्वर दयाल अग्रवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ पौत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान किया। अमीनगर सराय स्थित जैन धर्मशाला में सोमवार को लायंस क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने रक्तदान किया। ईश्वर दयाल अग्रवाल के बेटे पुनीत अग्रवाल की बेटी पुण्या के पांचवेें जन्मदिन पर पूरे परिवार क लोगों ने शिविर में रक्तदान किया। ईश्वर दयाल अग्रवाल ने कहा कि जन्मदिन पर रक्तदान जरूर करना चाहिए। अनीता अग्रवाल, मोहित अग्रवाल एवं पुनीत अग्रवाल, प्रिया ने रक्तदान किया है। परिवार की यह अनोखी पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा रक्तदान करने वालों में मामा हर्सित, मौसी पूजा, नाना सुनील गर्ग, नानी रीता गर्ग शामिल रही। इससे पहले शिविर का ज्योतिषाचार्य पंडित धनराज जैन और ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने शुभारंभ किया। मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की रक्तदान शिविर में 38 यूनिट ब्लड दान से प्राप्त हुआ है। इसमें विशिष्ट अतिथि दीप्ति डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज गुप्ता रहे। चेयरमैन संजय गर्ग, लायन राज कुमार मित्तल, लायन राकेश बंसल, पवन कुमार, वीरेंद्र जैन का सहयोग रहा।