फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचर्चा में बही भक्ति रस की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को मासिक रामचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें परमात्मा की भक्ति के भजनों की प्रस्तुति से भक्ति रस की बयार बही।
आश्रम में सुबह से ही हरियाणा, दिल्ली, उत्तरांचल सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर में रामचर्चा शुरू हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने गुरु व परमात्मा की भक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देकर सबकों भक्ति रस से सरोबार किया और रामनाम का गुणगान किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नशे और बुराइयां छोड़ने तथा मानवता भलाई के कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान भंडारे में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों ने श्रद्धालुओं की जांच कर दवा निशुल्क दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें