बागपत। मूर्ति देवी कॉलेज और बागपत इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नालॉजी में बीएड द्वितीय वर्ष और बीटीसी छात्र-छात्राओं के स्काउट एवं गाइड शिविर के पांचवें दिन कमांडर रामकिशन शर्मा ने सरस्वती वंदना कराई। इसके बाद तंबू निर्माण बताया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । चेयरमैन सुशील गिरि, डायरेक्टर गजराज गिरि और प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रवक्ता प्रीति झुनझुन, कविता, रीतू गोस्वामी, अंजलि रानी, सुरेंद्र कुमार, अकिंचन, मनोज सहित कर्मचारियों का सहयोग रहा।