फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली महाराज अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अग्रसेन महासंघ के तत्वावधान में महाराज अग्रसेन जयंती की विशाल शोभायात्रा धूमधाम से बैंडबाजों के साथ निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पंचवटी मंदिर पर समाप्त हुई। यहां मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का उद्घाटन मोहनलाल सिंघल ने किया। लक्ष्मी पूजन नगीनचन्द गर्ग, दीप प्रज्जलन विनोद गोयल, सारथी राजेश गुप्ता, प्रसाद वितरण शिवकुमार गोयल, राहुल गर्ग, पुरस्कार वितरण राजीव गुप्ता, स्वागतध्यक्ष सचिन अग्रवाल, चंवर ढूलाने हिमांशु अग्रवाल व प्रियांशु, झंडारोहरण राजीव गुप्ता, आरती व संग्रह का सौभाग्य आकाश को प्राप्त हुआ। शोभायात्रा का जुलूस अग्रसेन भवन कोताना रोड से चलकर फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, रेलवे रोड, शिव मूर्ति होते हुए पंचवटी मंदिर पर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे आतिशबाजी, उसके पीछे बैनर, फिर नासिक ढोल पार्टी, गणेश जी का रथ, महिषासुर, शेर वाली मां, हनुमान जी, नृत्य बंगाली लड़की, राम दरबार, शिव बारात भरत मिलन की झांकियां चल रही थी। बीच-बीच में बड़ौत, गुड़गांव, खेकड़ा, सहारनपुर, दिल्ली के बैंड चल रहे थे। रथ पर महाराज अग्रसेन की प्रतिमा विराजमान थी। जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा जलपान का आयोजन किया गया। पंचवटी मंदिर पर मेधावियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में अतिथि के रूप में विधायक केपी मलिक, चेयरमैन अमित राणा, विधायक अमित अग्रवाल, एसडीएम आशीष कुमार, सीओ रामानन्द कुशवाहा, ईश्वर दयाल अग्रवाल, डा. दिनेश बंसल, डा. अभिषेक गोयल मौजूद रहे। शोभायात्रा को सफल बनाने में अध्यक्ष जयकुमार गोयल, सत्यपाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, ब्रजमोहन अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विनोद गोयल, संदीप अग्रवाल, सचिन कुमार गुप्ता, राजीव गर्ग, रवि कुमार गर्ग, संजीव सिंघल, युगल किशोर गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें