फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन सुविधा से वंचित हैं क्षेत्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी परिवहन सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित है, जिस कारण उन्हें आवागमन को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी क्षेत्रवासियों की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है और उन्हें डग्गामार वाहनों में मुंहमांगा किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के बिजरौल, बामनौली, पुसार, आदमपुर, दाहा, काहन्ड, बावली, बिराल, शबगा, सिनौली आदि गांवों के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि बड़ौत-छपरौली मार्ग, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग व बड़ौत-ामली आदि मार्गों पर शाम के समय ही नहीं दिन में भी बसों का पूरा अभाव है। इस कारण यात्रियों को दोगुना पैसे देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी अखिलेश, संजीव, दिनेश, सोनू, नीरज, रविंद्र, धर्मेंद्र आदि ने कहा समस्या को लेकर दर्जनों बार परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। वहीं परिवहन विभाग के एआरएम योगेश ने कहा जल्द ही सभी मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। चालक और परिचालक को भी हर बस स्टैंड से सवारियों को उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, यदि किसी चालक की शिकायत मिलती है तो संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें