बड़ौत (बागपत)। नगर में अवैध रूप से पेट्रोल बिक्री का व्यापार खुलेआम चल रहा है। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। नगर में छपरौली रोड, पूर्वी यमन नहर, बावली रोड, बड़का रोड, बिजरौल रोड, बुढ़ाना रोड व अन्य स्थानों पर अवैध रूप से खुले पेट्रोल की ब्रिकी की जा रही है। इस व्यापार से जुडे़ लोग बोतलों में पेट्रोल भर कर बेच रहे हैं। ऐसा नहीं कि पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है। क्योंकि जहां अवैध रूप पेट्रोल की ब्रिकी जा रही है, वहां से पुलिस प्रशासन की गाड़ी निकलती रहती है। पेट्रोल की खुली बिक्री से किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि इसकी शिकायत मिली है, इसके लिए टीम गठित की जाएगी और ऐसे लोगों को सचेत किया जा रहा है या तो वे इस व्यापार को बंद कर दे, नहीं तो एक सप्ताह में अभियान चलाकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।