रैली में दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश
बड़ौत। विजयीभव विद्यापीठ के बच्चों ने मंगलवार को हाथों में तख्ती बैनर लेकर नगर के मुख्य मार्गो से जन-जागरूकता रैली निकाली और बढ़ी जनसंख्या पर अंकुश लगाने का संदेश दिया।
स्कूल परिसर में डायरेक्टर स्कूल के चेयरमैन सतीश मान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली नगर के दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, गांधी रोड, महावीर रोड, बिनौली रोड, गुराना रोड व बड़ौली रोड से होते हुए स्कूल परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान स्कूली बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर चल रहे थे। उन्होंने जनसंख्या घटाओं, देश का विकास कराओ जैसे नारे लगाए। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बढ़ती जनसंख्या का दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया। स्कूल परिसर में हुई गोष्ठी में चेयरमैन सतीश मान ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने से देश का विकास प्रभावित हो रहा है। बेरोजगारी और भूखमरी बढ़ रही है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो हालात और खराब होंगे। संचालन मीनाक्षी और विवेक ने संयुक्त रूप से किया।