फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित कक्षाएं चलवाने के लिए प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को नियमित कक्षाएं चलवाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर मेें एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्रनेता प्रियवत राणा और अमरदीप शर्मा के नेतृत्व मेें काफी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। छात्र नेता प्रियवत राणा का कहना था कि गत एक सप्ताह से कॉलेज के प्रोफेसरों ने प्राचार्य पर हुए मुकदमे के विरोध में धरना दे रखा है। इस कारण नियमित रूप से कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। नियमित रूप से कक्षाएं न चलने से बहार अन्य जिलों व जनपद के छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य से बातचीत की गई। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इससे छात्रों का भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे है। यदि जल्द ही नियमित कक्षाएं संचालित नहीं की गई तो छात्र उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। उधर, प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह का कहना था कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही कोई समाधान निकालकर नियमित कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। प्रदर्शन करने वालों में सुनील, अमित, दीपक, वंशु, राजू, हर्ष, सहदेव, सुशील, दिनेश, मनीष, राजवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, कुछ छात्रों ने कॉलेज के छात्रावास को प्रबध समिति द्वारा तुड़वाकर अवैध हॉल एवं होल बनाए जाने तथा फर्जी अभिलेख से कॉलेज को अल्पसंख्यक दर्जा लेने के विरोध में प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों मेें छात्र नेता राहुल जौनमाना, सुमंत, कपिल तोमर, शेखर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें