फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर बटालियन थल सेना कैंप में प्रथम स्थान पाने वाले कैडटों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वीर स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को एनसीसी कैडेटों के समारोह में इंटर बटालियन थल सेना कैंप में प्रथम स्थान पाने वाले कैडेटों को सम्मानित किया।
आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिग्रेडियर एसके सिन्हा, कर्नल विक्रम उप्पल, लेफ्टीनेंट श्रीकांत नाथन और मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बीएचएम मंगल सिंह ने बताया कि 19 मई से 28 मई तक नोएडा में चल रहे इंटर ग्रुप बटालियन थल सेना के कैंप में 74 यूपी वाहिनी एनसीसी बड़ौत के कैडेटों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। इसमें वीर स्मारक इंटर कॉलेज की कैडेट कोमल को बेस्ट कैडेट घोषित किया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर एसके सिन्हा, ग्रुप कमांडर गाजियाबाद ने विजेता कैडेटों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सूबेदार कुशल कुमार, सीएचएम हरिओम शर्मा, हवलदार रविंद्र कुमार, हवलदार जगजीत सिंह, बीएचएम मंगल सिंह, अशोक कुमार जैन, मनोज धामा, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें