दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में आपकी अपनी समिति के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी।
चिकित्सा शिविर का उद्घाटन राठी खाप के चौधरी ब्रह्म सिंह ने किया। शिविर में डॉ. एस प्रसाद, डॉ. ललित, डॉ. बंटू ने 300 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रात: 10 बजे ही दिल्ली से डॉक्टरों की टीम टीकरी स्थित पक्की चौपाल में पहुंच गई । इस शिविर में नाक, कान, गला व नेत्रों की भी जांच की शिविर में फार्मेसिस्ट नितीश राठी, कैंप इंचार्ज गोविंद सिंह, कपिल शर्मा, सचिन, डोली, चंचल, राखी, चांदनी, शिव कुमार राठी, पंकज, अमरजीत, सचिन, विपिन, अरुण, संदीप, अमित आर्य, वंश राठी, मास्टर महेंद्र सिंह राठी, रोबिन आर्य, शाहिद सैफी आदि रहे।