फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। हापुड़ में हुई यूपी स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप में सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट के छात्र गगन राठी ने स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को सनबीम पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया । प्रधानाचार्य दीपेश जैन ने बताया कि हापुड़ में हुई चैंपियनशिप में स्कूल के कक्षा सात के छात्र गगन राठी निवासी टीकरी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने स्कूल का मान बढ़ाया है। दूसरे छात्रों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर गगन राठी को ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संदीप पंवार, धर्मेंद्र राठी, प्रवीन चौधरी, सोनम, प्रतिभा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें