बड़ौत (बागपत)।
आईसीएससी के परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के टॉपर से जब भविष्य को लेकर बातचीत की तो किसी ने आईएएस बनने की इच्छा जताई तो किसी ने डॉक्टर बनने की।
हाईस्कूल के छात्र विदित ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया। विदित मूलरूप से रमाला गांव के रहने वाला है। फिलहाल विदित परिवार के साथ बिराल गांव रहता है। विदित के पिता गजेंद्र बिराल गांव के बस स्टैंड पर एक छोटा का अस्पताल खोले हुए हैं। विदित की माता डॉ कुसुमलता भी पिता का अस्पताल मेें सहयोग कर रही है। फिलहाल विदित डाक्टर की तैयारी के लिए कोटा राजस्थान में कोचिंग के लिए गया हुआ है। माता-पिता बताते है कि परीक्षा के दौरान विदित 5 से 6 घंटे कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करता था। परिवार मेें खुशी जताने वालों में चाचा सुभाष सिंह चौहान एडवोकेट, ताऊ के बेटे विधायक सहेंद्र सिंह चौहान, दादी श्याम लता आदि शामिल रहे।
दूसरी तरफ 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहने वाली नेहा मलिक बावली चुंगी बड़ौत की रहने वाली है। पिता सुनील की एक छोटी सी दुकान है, जबकि माता शिव कुमारी ग्रहणी है। नेहा आईएएस बनाना चाहती है। वहीं उधर इंटरमीडिएट की टॉपर पारूल राणा निरपुड़ा की रहने वाली है। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ बड़ौत के शिवपुरी मोहल्ले में रहती है। पारूल के पिता धर्मेंद्र का बीमारी के चलते निधन 2014 मेें हो चुका है। माता कविता, भाई वरूण राणा, बड़ी बहन कोमल है। पारूल का सपना भी आईएएस बनना है। दूसरी तरफ प्रार्थना के पिता राजेश तोमर की बीमारी के चलते 2012 में निधन हुआ। प्रार्थना का मार्ग दर्शन माता गीता देवी और भाई सूर्यदीप कर रहे हैं। प्रार्थना भी आईएएस बनाकर जनसेवा करना चाहती है।
हाईस्कूल के टॉपर विदित के विषय वार अंक
कंप्यूटर साइंस 100
रसायन विज्ञान 99
भौतिक विज्ञान 97
गणित 96
हिंदी 96
अंग्रेजी 89
हाईस्कूल की टॉपर नेहा मलिक के विषयवार अंक -
कंप्यूटर साइंस 99
रसायन विज्ञान 97
अंग्रेजी 85
गणित 91
हिंदी 97
इतिहास 98
इंटरमीडिएट की टॉपर पारूल राणा के विषय वार अंक -
कंप्यूटर साइंस 100
गणित 92
रसायन विज्ञान 89
भौतिक विज्ञान 92
अंग्रेजी 86
प्रार्थना के विषय वार अंक -
अंग्रेजी 89
कंप्यूटर साइंस 97
रसायन विज्ञान 81
भौतिक विज्ञान 88
गणित 88
जमकर मचाया धमाल
बड़ौत। आईसीएससी के बंपर रिजल्ट रहने के बाद क्रिस्ट ज्योति कान्वेंट स्कूल में खुशी का मौहाल बन गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई। वहीं बंपर रिजल्ट पर स्कूल के स्टाफ का भी खुशी का ठिकाना नहीं था। प्रधानाचार्य डॉ. सिस्टर जस्सी जोश, मैनेजर रिन्नी जोश, उपप्रधानाचार्य सिस्टर अम्ला, सिस्टर सोमिया, दीपा, अमृता, योगेंद्र शर्मा, प्रदीप, विजय कुमार आदि शामिल रहे।