फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैकिंग में लाए सुधार, नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने कहा कि विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों को निर्देश दिए शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जन सुविधाओं का लाभ पात्र एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। ग्राम वासियों को बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी अपनी रैकिंग में सुधार लाए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। किसी विभाग की रैकिंग लगातार दो बार खराब रहती है तो संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्ट दी जाएगी। गन्ना भुगतान की समीक्षा कर डीसीओ को समय सीमा के तहत गन्ना भुगतान करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग किसानों को सब्सिडी युक्त उपकरण, खाद, बीज उपलब्ध कराए। जल निगम परियोजनाओं की जानकारी मांगी। राज्य पोषण मिशन के तहत जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड, कुपोषण मुक्त गांव का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग को चोरी पर रोक लगाने और जिन घरों में कनेक्शन नहीं है उन्हें वैध कनेक्शन सौभाग्य योजना में देने के निर्देश दिए। बीएसए को निर्देश दिए बच्चों को समय से किताब उपलब्ध कराएं और स्कूलों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराए। अफसरों से हिंडन अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए। इसमें बीएसए योगराज सिंह, पीडी एमएल पटेल, डीडी कृषि प्रशांत कुमार, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह, डीएसओ चमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें