बागपत। महावतपुर और रूस्तमपुर की ग्राम विकास अधिकारी का तबादला डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने अन्य जगह कर दिया। एक माह बीत गए है अभी तक रिलीव नहीं किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया कि महावतपुर और रूस्तमपुर की वीडीओ रेशु का एक माह पहले तबादला हो गया । उनके स्थान पर विकास राठी को तैनात किया। तबादला होने के बाद भी वीडीओ चार्ज छोड़ने को तैयार नहीं है। गांव के लोगों ने शिकायत भी की है कि शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को मिलने वाले छह हजार रुपये की धनराशि भी खाते में नहीं डाली गई है। इससे गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। डीपीआरओ ने बताया कि उक्त वीडीओ को तीन दिन का अल्टीमेटम देेकर नोटिस जारी किया है।