फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजन ही महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और गंभीर हालत में महिला को भर्ती कराया।
विज्ञापन

गायत्रीपुरम कॉलोनी निवासी याकूब की पत्नी रोशनी को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में महिला की नार्मल डिलीवरी हुई। उसने बेटे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण प्रसव के एक घंटे बाद ही रोशनी की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने कहा सीएचसी के चिकित्सकों को सूचना दी। महिला की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। महिला के बेहोश होने पर परिजन ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। महिला की हालत चिंता जनक बनी है। महिला के पति याकूब ने बताया किए स्वास्थ्य कर्मी ने उनसे प्रसव के बाद उनसे 500 रुपये भी लिए। उन्होंने चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह ने बताया कि महिला की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। चिकित्सक के रुपये मांगने का मामला संज्ञान में नहीं है। यह रुपये मांगे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें