बिनौली (बागपत)। बिनौली क्षेत्र के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना, एमजेएम पब्लिक स्कूल जिवाना, जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली, ग्रीन जूनियर हाईस्कूल बिनौली, मदर पब्लिक स्कूल बिनौली, पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर सुंदरनगर, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेड़ा, श्री सांई ग्लोबल एकेडमी फतेहपुर पूठी आदि शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, इसमें कुशीनगर रेल हादसे में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।