फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर में फैली खुरपका-मूंहपका बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। धनौरा सिल्वर नगर गांव में पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी फैली हुई है, इससे छह पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों पशु बीमार हैं।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर में 15 दिन से पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी से अजयपाल की तीन भैंस, चतर पाल की एक भैंस, रविंद्र की दो भैंसों की मौत हो गई, जबकि महेश की आठ पशु, रमेश शर्मा के सात पशु, किरण पाल के तीन पशु समेत सैकड़ों पशु बीमारी के चपेट में है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर बीमारी पशुओं का इलाज नहीं कराया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान ब्रजमोहन, प्रमोद, धर्मवीर, राम कुमार, भंवर सिंह, विजयपाल, अरूण कुमार, भोपाल, महेश, रमेश, दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें