फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं का नगर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बेहाल परिवहन व्यवस्था के विरोध में रविवार को युवाओं ने नगर मेें प्रदर्शन किया और बड़ौत से आईएसबीटी तक बसें चलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को बबलू मलिक के नेतृत्व में एकत्र युवाओं ने प्रतिदिन सैकड़ों लोग बड़ौत से दिल्ली जाते हैं, लेकिन बड़ौत से दिल्ली में स्थित आईएसबीटी (अंतर राज्यीय बस स्टैंड) तक बस सेवाएं न होने के कारण उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा बड़ौत और बागपत से दिल्ली जाने वाली बसों को लोनी डिपो पर ही रोक दिया जाता है, इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आगे के सफर में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार रोडवेज के स्थानीय, मेरठ और लखनऊ में बैठे अफसरों को शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। दूसरी तरफ स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना का कहना था कि जल्द ही यात्रियों की मांग पूरी की जाएगी। प्रदर्शन मेें गौरव, विनीत मलिक, इकबाल, सत्यपाल, धन कुमार, दीपक, मोनू, सचिन चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें