फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौला के ग्रामीणों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डौला गांव में प्राथमिक पाठशाला नंबर एक को अंग्रेजी माध्यम में चयनित करने के लिए ग्रामीण बीएसए से मिले। उन्होंने बताया स्थानीय सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने विद्यालय को मॉडल बनाने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डौला गांव के लोग बीएसए दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर बताया कि प्राथमिक विद्यालय नंबर एक को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में चयनित किया जाए। गांव में बेहद गरीब और असहाय परिवार के बच्चे निवास करते हैं। इन्हें अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल जाएगी तो उनका भला होगा। उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में अंग्रेजी बेहद जरूरी है। जबकि परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी नाममात्र को पढ़ाई जाती है। इस कारण बच्चे पिछड़ जाते हैं। महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने विद्यालय को मॉडल बनाने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालय के ही शिक्षक इसे अंग्रेजी माध्यम का बनने नहीं दें रहे हैं। उन्होंने मांग की विद्यालय का अंग्रेजी माध्यम के लिए चयन किया जाए। बीएसए योगराज सिंह ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें ग्राम प्रधान पिंकी, कृष्णपाल, अमित, अशोक, गौरव, माम चंद, शेखर सिंह, शिवा राणा, बिजेंद्र सिंह, चंद्रपाल, अंकुर, रीना, नीतू, राखी, ज्योति, साधना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें