फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली गांव के लोगों को 15 दिन में मिले शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव एवं एनआरएलएम के डायरेक्टर नागेंद्र प्रताप सिंह ने बामनौली गांव में पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। वहां मौजूद लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जानकारी दी पानी दूषित हो गया है। लोग बीमार हो रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने जल निगम को 15 दिन में टंकी को शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव एवं एनआरएलएम के डायरेक्टर नागेंद्र प्रताप सिंह ने बरनावा में पहुंचे वहां महिला समूहों के कार्यों को देखा। उसके बाद बामनौली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। लोगों ने बताया कि गांव का पानी दूषित हो गया है। एनजीटी के आदेश पर हैंडपंप उखाड़े जा चुके हैं। गांव में पेयजल का संकट है। भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निगम कोई सुनवाई नहीं करता है। दूषित पानी से कई लोग मौत के मुंह में समा चुके है। दर्जन लोग जानलेवा बीमारी और त्वचा रोग से पीड़ित है। गांव की इस समस्या को देखकर विशेष सचिव ने जल निगम के अफसरों पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देशित किया 15 दिनों में पाइप पेयजल परियोजना के तहत टंकी को चालू कराएंगे। गांव के लोगों को शुद्ध जल मुहैया कराया जाएगा। इसमें तेजी से कार्य किया जाए। इसमें डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें