फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा पर चुनौतियां एवं निवारण के उपाय विषय पर निबंधन प्रतियोगिता हुई। इसमें 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूर्व में आयोजित हुई प्रतियोगिता के छात्र-छात्राएं ही शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर फरियाद, द्वितीय पर हीना और तृतीय स्थान पर खुशी रानी रही। विजेताओं को नगद धनराशि से सम्मानित किया। सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन और एआरटीओ आरपी मिश्रा ने प्रमाण पत्र बांटे। इसके बाद दोपहर में सड़क सुरक्षा के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें नोडल शिक्षक एवं वाहन चालकों को मिशिका सोसाइटी रोड सेफ्टी क्लब ने प्रशिक्षण दिया। उपसंभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षकों की सभी समस्याओं को होगा जल्द समाधान
बागपत। शिक्षकों की विभिन्न लंबित प्रकरणों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी डीआईओएस पीके मिश्रा से मिले। इसमें समस्याओं की समीक्षा की। जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नई पेंशन योजना के अंशदान की धनराशि अप्रैल से नवंबर तक शिक्षकों के खातों में भेज दी। सेवानिवृत्त शिक्षकों की 34 पेंशन पत्रावलियां उप शिक्षा निदेशक मेरठ को भेज दी। 14 शिक्षकों की पेंशन स्वीकृत हो चुकी है। जीपीएफ की 28 पत्रावली भेजी। एमएम कॉलेज खेकड़ा में हड़ताल अवधि का भुगतान किया और न्यायालय से प्राप्त शिक्षकों का भी शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 और 2017 में जो महंगाई और बोनस नहीं मिल सकता है उसका भुगतान 31 मार्च तक कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की धनराशि विद्यालयों को भेज दी। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष बल्लभ सिंह शर्मा, राम मोहन, इंद्रपाल, पंकज शर्मा, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें