छपरौली (बागपत)। राजकीय कृषि बीज भंडार छपरौली में कृषि विभाग ने किसानों को केंचुएं बांटे। एडीओ (कृषि) महेश कुमार खोखर ने बताया कि इससे साधारण गोबर की खाद की तुलना लगभग तीन गुणा ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। किसानों को केंचुए की पक्षिनिया फर्टिडा नामक प्रजाति वितरित की । उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पानी का छिड़काव करें। धूप से बचाने हेतु ऊपर छाया का प्रबंध करें। 35-40 दिन बाद केंचुए की खाद तैयार हो जाएगी। फिर इसे छानकर अलग कर लेते है और केंचुए को पुन: गोबर की दूसरी खाद में डाल देते हैं। इस दौरान सुदेश, प्रमेश, लोकेंद्र, संजीव, मदन पाल सहित 29 किसानों को केंचुए बांटे।