फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के न पहुंचने पर सीएमओ दफ्तर पर दिव्यांगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएमओ दफ्तर पर लगने वाले कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के न पहुंचने पर दिव्यांगों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार को जिले के सीएमओ दफ्तर में दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाएं जाते हैं। सोमवार को सीएमओ दफ्तर पर दिव्यांग महिला और पुरुषों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं पहुंचे। एक बजे तक भी डॉक्टर के नहीं पहुंचने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। डॉक्टरों पर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई सप्ताह से विभाग के चक्कर लगा रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसमें कुलवेंद्र, नवाब, अंकित राणा, मुबारक अली, मुजाहिद अली, अंबे, संगीता, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग उनकी पीड़ा को नहीं समझ रहा है। वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार ने बताया कि थोड़ा देर जरूर हुई है, लेकिन अधिकांश दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें