बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने डोर-टू-डोर टीबी खोजो अभियान के तहत 1.53 लाख लोगों की जांच की, इसमें 910 संभावित केस मिले। इनकी दोबारा से जांच की, इसमें 36 को टीबी की पुष्टि हुई। विभाग ने इनका उपचार शुरू किया। अब जिले में टीबी की मरीजों की संख्या साढ़े तीन सौ हो गई है।
देश को 2022 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है। इसके चलते सभी प्रदेश के जिलों में घर-घर टीबी खोजो अभियान की शुरूआत फरवरी माह से की । दस मार्च को जिले में अभियान का समापन किया, शासन से स्वास्थ्य विभाग को 1.43 लाख लोगों के जांच करने की जिम्मेदारी दी। विभाग ने 1.53 लाख लोगों की जांच कर 910 लोगों में टीबी के संभावित केस खोजे । इनके बलगम की जांच कर 36 लोगों को टीबी बीमारी की पुष्टि हुई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 46 टीमों ने कार्य कर लोगों में टीबी के रोग की जांच की। जिला कार्यक्रम समन्वयक मनीष पांडेय ने बताया कि 36 लोगों में अभियान के चलते टीबी की पुष्टि की, इनका इलाज शुरू हो गया है। जिले में करीब साढ़े तीन सौ टीबी के मरीजों की संख्या हो गई है। जिला जेल में भी अभियान चलाया था, इसमें 48 संभावित केस मिलेे। इनमें एक बंदी को टीबी की पुष्टि हुई है।